बेलौन में किसान समृद्धि योजना के लिए लगा शिविर

बेलौन में किसान समृद्धि योजना के लिए लगा शिविर
बलिया बेलौन बलिया बेलौन के सद्भावना भवन में शनिवार को किसान समृद्धि योजना का लाभ के लिए शिविर का आयोजन किया. किसान समृद्धि योजना का लाभ लेने वाले किसानों का ई केवाईसी कराया गया. मुखिया मेराज आलम ने बताया की विभागीय निर्देशानुसार किसानों का ई केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्री, फार्मर आइडी बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया है. एक सौ के करीब किसानों ने ई केवाईसी कराया गया. आगे भी शिविर लगाया जायेगा. छुटे हुए लाभार्थियों को आवश्यक रूप से ई केवाईसी कराने की जानकारी देते हुए कहा की ई केवाईसी के बिना अगली किस्त की राशि नहीं मिलेगी. सभी किसान से आग्रह किया की शिविर में आ कर अपना ई केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कराने, फार्मर आइडी बनवाने का आग्रह किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










