फार्मर रजिस्ट्रीवं ई-केवाईसी को लेकर शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्रीवं ई-केवाईसी को लेकर शिविर का आयोजन

फार्मर रजिस्ट्रीवं ई-केवाईसी को लेकर शिविर का आयोजन

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत भवन में गुरुवार दोपहर 12 से 01 बजे के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों के लिए फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया. शिविर में दर्जनों किसानों ने भाग लिया. किसानों का बारी-बारी से ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूरा किया. उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गयी. कर्मियों ने एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से मिशन मोड में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, मनोज मंडल ने बताया कि किसानों को किसान सम्मन निधि योजना सहित अन्य लाभ किसानों को मिलता रहे इसको लेकर फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान कृषि विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे. अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल सहित जनप्रतिनिधि व किसान आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन