कालाबाजारी के लिए ले जा रहे थे सात बोरा चावल, ग्रामीणों ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने जुगाड़ गाड़ी समेत चावल जब्त किया प्राथमिकी दर्ज कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में बुधवार की रात कालाबजारी के लिए ले जा रहे सात बोरा चावल को ग्रामीणों ने जुगाड़ गाड़ी सहित पकड़ लिया. पर, चालक जुगाड़ गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस हफलागंज पहुंची व […]

विज्ञापन

पुलिस ने जुगाड़ गाड़ी समेत चावल जब्त किया प्राथमिकी दर्ज

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में बुधवार की रात कालाबजारी के लिए ले जा रहे सात बोरा चावल को ग्रामीणों ने जुगाड़ गाड़ी सहित पकड़ लिया. पर, चालक जुगाड़ गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस हफलागंज पहुंची व सरकारी अनाज को जुगाड़ गाड़ी सहित जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों के बयान पर मुफस्सिल थाने में सरकारी अनाज की कालाबाजारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हफलागंज निवासी रिंकू साह सरकारी अनाज आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली केंद्र से खरीदकर उसका भंडारण करता था. रिंकू खरीदे गये सरकारी अनाज की कालाबाजारी किया करता था. बुधवार की रात रिंकू के घर से जुगाड़ गाड़ी पर सरकारी अनाज को लदते स्थानीय लोगों ने देखा. इसके बाद रिंकू के घर से जुगाड़ गाड़ी निकलते देख स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए उसे रोक दिया. जब तक कुछ स्पष्ट हो पाता, जुगाड़ गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने जुगाड़ गाड़ी में लदे सरकारी अनाज की सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि रिंकू साह के विरुद्ध सरकारी अनाज की कालाबाजारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन