व्यवसायी से लूट, एक आरोपित पकड़ा गया
आबादपुर : थाना क्षेत्र के संकोला ग्राम स्थित गोवलटोली कुशीदा मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पोल्ट्री व्यवसायी मो मेराज से पिस्तौल के बल पर चार लुटेरों ने एक लाख साठ हजार रुपये लूट लिया था. थाने में दिये आवेदन में मेराज ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की ओर से वाहन […]
आबादपुर : थाना क्षेत्र के संकोला ग्राम स्थित गोवलटोली कुशीदा मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पोल्ट्री व्यवसायी मो मेराज से पिस्तौल के बल पर चार लुटेरों ने एक लाख साठ हजार रुपये लूट लिया था. थाने में दिये आवेदन में मेराज ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की ओर से वाहन से थोक के भाव में मुर्गी की खरीदारी करने जा रहा था.
तभी पीछे से बाइक से आ रहे चार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उसके वाहन को रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट कर रुपये की लूट लिये. पीड़ित पूर्णिया जिले के माधोपारा का निवासी है. थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज कर एक आरोपित धनंजय चौधरी माधोपाड़ा पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










