दियारा क्षेत्र का अपराधी चुल्हाई महतो गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एक कट्टा, दस कारतूस, 40 लीटर देसी शराब बरामद मनिहारी व अमदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मनिहारी (कटिहार) : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार व झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के अपराधी चुल्हाई महतो को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी से सीमावर्ती दियारा क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है. चुल्हाई का मनिहारी, […]
विज्ञापन
एक कट्टा, दस कारतूस, 40 लीटर देसी शराब बरामद
मनिहारी व अमदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मनिहारी (कटिहार) : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार व झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के अपराधी चुल्हाई महतो को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी से सीमावर्ती दियारा क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है. चुल्हाई का मनिहारी, अमदाबाद, झारखंड व बिहार के कई जिलों में अापराधिक इतिहास रहा है. एएसपी विशाल शर्मा के नेतृत्व में मनिहारी व अमदाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बैजनाथपुर से चुल्हाई को गिरफ्तार किया. उन्होंने मनिहारी थाने में
दियारा क्षेत्र का…
शनिवार को चुल्हाई महतो की गिरफ्तारी की जानकारी दी. एएसपी श्री शर्मा ने बताया एक कट्टा, दस कारतूस व 40 लीटर देसी शराब भी उसके पास से बरामद किया है. एएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि चुल्हाई सिंह उर्फ चुल्हाई महतो शराब का कारोबार कर रहा है. अवैध हथियार के साथ अपने गिरोह के लोगों के साथ झारखंड से कटिहार के मनिहारी शराब भेजता था. कटिहार जिले के टॉप टेन अपराधियों में चुल्हाई शामिल है.
दियारा क्षेत्र में किसानों से रंगदारी, लोगों को धमका कर खेत जोत लेना, जबरन फसल काट लेना इसका मुख्य धंधा है. एएसपी विशाल शर्मा के नेतृत्व में मनिहारी थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, अनि दिलीप ओझा, नितेश चौधरी, अमदाबाद थानाध्यक्ष अजित कुमार सहित दोनों थानों के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल इस अपराधी के गिरफ्तारी के लिए दियारा क्षेत्र में छापेमारी में शामिल थे. मौके पर सअनि सुनील मंडल भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










