चार लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनवा टोला में मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके घर से चार लीटर देशी शराब को जब्त कर लिया है. घटना बाबत मुफस्सिल थाना में गिरफ्तार अपराधी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनवा टोला में मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके घर से चार लीटर देशी शराब को जब्त कर लिया है. घटना बाबत मुफस्सिल थाना में गिरफ्तार अपराधी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के कनवा टोला स्थित सुबोध कुमार सदा के घर में छापेमारी कर आरोपी सुबोध को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने छापेमारी के क्रम में उसके घर से चार लीटर देशी शराब जब्त किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरेापी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को मंडल कारा भेज दिया है.

शराब के नशे में गिरफ्तार : रौतारा थाना पुलिस ने चांपी में गस्ती के दौरान एक शराबी को नशे में धुत पाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रौतारा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नईमुल चांपी निवासी के रूप में की है.
शराबी को भेजा जेल : कदवा. प्रखंड के भेलागंज ग्राम निवासी दिलीप ठाकुर को बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने शराब पीकर हो हल्ला करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन