गेड़ाबाड़ी बाजार से हटेगा अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन

एसडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक कोढ़ा : एसडीओ उदिता िसंह ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनसमस्या के निदान का भरोसा दिलाया. एसडीओ ने कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश बीडीओ अनित कुमार व सीओ प्रवीण कुमार वत्स को दिया. दर्जनों […]

विज्ञापन

एसडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कोढ़ा : एसडीओ उदिता िसंह ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनसमस्या के निदान का भरोसा दिलाया. एसडीओ ने कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश बीडीओ अनित कुमार व सीओ प्रवीण कुमार वत्स को दिया. दर्जनों लंबित मामले की पंजी की जांच भी की. प्रखंड के सभी मुखिया एवं उपप्रमुख सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ आवश्यक बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्या से अवगत हुए.
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा गेड़ाबाड़ी बाजार की समस्या सहित नाले के गंदे पानी के निकास को लेकर जानकारी दी. जन वितरण के हॉकर की समस्या के साथ स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक एवं सर्जन की तैनाती के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया गया. खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उपभोक्ताओं को नये कार्ड को लेकर प्रखंड में शिविर का आयोजन करने एवं गेड़ाबाड़ी बाजार के फुटकर दुकानदारों को जगह चिन्हित करने की व्यवस्था को लेकर बातचीत किया.
गेड़ाबाड़ी चौक पर ट्रैफिक पुलिस उपलब्ध कराने की मांग की गयी. बुधवार को अतिक्रमणकारी दुकानदारों को सूचना देकर बाजार खाली करने का दिशा निर्देश जारी किया गया. अन्यथा गुरुवार को बलपूर्वक अतिक्रमण मुक्त करते हुए जुर्माना वसूली का कार्य किया जायेगा. इस अवसर पर उप प्रमुख महेश मेहता, मुखिया रामनाथ पांडे, मोहम्मद काजिम, देवनंद सिंह, संभू पासवान, पवित्रा देवी, सुंदर यादव, जगदेव रविदास, जाकिर हुसैन, अनारुल हक के साथ मनरेगा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण दास, कृषि पदाधिकारी सत्येंद्र चौधरी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हेमंत सिंह के साथ थानाध्यक्ष अनोज कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन