बरमसिया में युवक ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

नशे का आदी था कालू, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा कटिहार : बरमसिया में युवक ने की खुदकुशी सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया पेट्रोल पंप के समीप एक रेल कर्मचारी के पुत्र ने मंगलवार को गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल […]

विज्ञापन

नशे का आदी था कालू, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कटिहार : बरमसिया में युवक ने की खुदकुशी
सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया पेट्रोल पंप के समीप एक रेल कर्मचारी के पुत्र ने मंगलवार को गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व कमरे का दरवाजा तोड़ कर लटके शव को नीचे उतारा. घटना बाबत परिजन के बयान पर सहायक थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत कालू गुप्ता (26) के
पिता बीरबल प्रसाद गुप्ता रेलवे कर्मचारी हैं. परिजनों ने बताया कि कालू को नशे की लत थी. शराब बंद होने के बाद वह नशे की गोलियों का सेवन करता था. सोमवार की सुबह पांच बजे वह अपने कमरे में गया और सो गया. मंगलवार की दोपहर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो कालू के भाई ने कमरे के अंदर झांका, तो वह फंदे से लटका था. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि संभवत: नशे की लत व बेरोजगारी से त्रस्त होकर आत्महत्या की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन