करंट से रसोइया की मौत
कोढ़ा : प्रखंड के कोढ़ा ततमा टोली में करंट लगने से मंगलवार को 48 वर्षीय छंगुरी ततमा की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि छंगुरी ततमा मंगलवार को दिन के एक बजे स्नान करने के बाद कपड़े को आंगन में बिजली के तार पर सूखने […]
कोढ़ा : प्रखंड के कोढ़ा ततमा टोली में करंट लगने से मंगलवार को 48 वर्षीय छंगुरी ततमा की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि छंगुरी ततमा मंगलवार को दिन के एक बजे स्नान करने के बाद कपड़े को आंगन में बिजली के तार पर सूखने के लिए डाल रहा था. इसी दौरान उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृत महेशपुर मध्य विघालय हरिजन में रसोइया था. मंगलवार को विद्यालय से आने के बाद स्नान कर रहा था. मृत की पत्नी लुखिया देवी समेत दो पुत्र प्रमोद ततमा, विनोद ततमा, पुत्री कुमकुम व रूपा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था. मुखिया हेमलता देवी ने पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










