छेड़छाड़ का आरोपित जीआरपी जवान निलंबित

Updated:
विज्ञापन

कटिहार रेल एसपी ने आरोपित सहित ड्यूटी से गायब जवान को किया निलंबित, घटना से अब भी दहशत में इलाजरत है पीड़िता परबत्ता : सहायिका से शनिवार रात नारायणपुर स्टेशन पर छेड़छाड़ करने वाले जीआरपी जवान को निलंबित कर दिया गया है. मामला सामने आने के बाद कटिहार रेल एसपी ने आरोपित जीआरपी जवान अनिल […]

विज्ञापन

कटिहार रेल एसपी ने आरोपित सहित ड्यूटी से गायब जवान को किया निलंबित, घटना से अब भी दहशत में इलाजरत है पीड़िता

परबत्ता : सहायिका से शनिवार रात नारायणपुर स्टेशन पर छेड़छाड़ करने वाले जीआरपी जवान को निलंबित कर दिया गया है. मामला सामने आने के बाद कटिहार रेल एसपी ने आरोपित जीआरपी जवान अनिल कुमार झा को निलंबित कर दिया. वहीं घटना के समय अपने ड्यूटी से गायब एक अन्य जवान संजीव कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है.
कटिहार रेल एसपी उमाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. वहीं आरोपित जवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नारायणपुर स्टेशन पर पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्टेशन पर पूर्व में भी छेड़छाड़ , छिनतई, पॉकेटमारी से लेकर गोलीबारी तक की घटनाएं हो चुकी है.
आक्रोश में हैं ग्रामीण
घटना की जानकारी मिलने पर इलाके के लोगों में आक्रोश है. सीपीआइ के अंचल मंत्री कैलाश पासवान ने बताया कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाये, तो फिर इंसानियत कैसे बचेगी. वहीं अखिलेश्वर दास का कहना है कि महिला के साथ ऐसे कुकृत्य का प्रयास करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन