शराब मामलों से निबटने को बनेगा स्पेशल कोर्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : उच्च न्यायालय के आदेश पर अब शराब से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विशेष न्यायालय का गठन संबंधी निर्देश जारी कर दिया गया है. जिला एवं सत्र न्यायधीश चंद्रशेखर झा की ओर से जारी आदेश के अनुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वितीय को उत्पाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए […]
विज्ञापन
कटिहार : उच्च न्यायालय के आदेश पर अब शराब से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विशेष न्यायालय का गठन संबंधी निर्देश जारी कर दिया
गया है. जिला एवं सत्र न्यायधीश चंद्रशेखर झा की ओर से जारी आदेश के अनुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वितीय को उत्पाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विशेष न्यायाधीश बनाया गया है.
प्रभात खबर ने इसी माह शराब से जुड़े मामलों के निपटारे नहीं होने के मामले में खबर का प्रकाशन किया था. यह आदेश इस कड़ी से भी देखा जा रहा है. व्यवहार न्यायलय में लगभग 2,000 से अधिक मामलों के लंबित होने की खबर प्रभात खबर ने प्रकाशित किया था. जानकारी के अनुसार जिला जज के आदेश जारी होने के पश्चात अभिलेखों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय शारंगधर उपाध्याय के न्यायालय में स्थांतरण प्रारंभ किए जाने की खबरें भी प्राप्त हो रही है
ज्ञात हो कि बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 के प्रभावी होने के पश्चात हजारों मामले जिले में दर्ज किए गए लेकिन उसका ट्रायल अब तक प्रारंभ नहीं हुआ था. उच्च न्यायालय के वर्तमान आदेश से कई बड़े मामलों में जेल में बंद अभियुक्तों को ट्रायल शुरू किये जाने से राहत की उम्मीद की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










