आलाधिकारियों की विरासत बन गया है इको पार्क

Updated:
विज्ञापन

कटिहारवासियों को नहीं मिल रहा लाभ कटिहार : कटिहार के रेलवे क्षेत्र के गोशाला स्थित रेलवे इको पार्क के रख रखाव में रोजाना हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं. इसकी सही व्यवस्था को बनाये रखने के लिए रेलकर्मियों को हमेशा सजग रहना पड़ता है. गौरतलब है कि सौ एकड़ में बना इको पार्क से न […]

विज्ञापन

कटिहारवासियों को नहीं मिल रहा लाभ

कटिहार : कटिहार के रेलवे क्षेत्र के गोशाला स्थित रेलवे इको पार्क के रख रखाव में रोजाना हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं. इसकी सही व्यवस्था को बनाये रखने के लिए रेलकर्मियों को हमेशा सजग रहना पड़ता है. गौरतलब है कि सौ एकड़ में बना इको पार्क से न ही आम आदमी ही लाभान्वित हो रहे हैं और न ही रेल कर्मी ही. यह इको पार्क केवल रेलवे के बड़े अधिकारियों का मनोरंजन का जगह बना हुआ है. गौरतलब है कि यह इको पार्क आम आदमी के पहुंच से काफी दूर है. निचले तबके का रेलकर्मियों व कटिहार वासियों के लिए भी यह मैदान किसी तरह से उपयोगी नहीं है.
इको पार्क पर रेल प्रशासन की खास नजर रहती है : गौशाला स्थित इको पार्क में रेल प्रशासन का विशेष ध्यान रहता है. इसके मेंटेनेंस में हमेशा रेल कर्मी लगे रहते हैं. क्योंकि इस मैदान में रेल प्रशासन के आलाधिकारियों का हमेशा नजर बनी रहती है. इस इको पार्क में गोल्फ का खेल खेला जाता है. इस गोल्फ मैदान में सारी सुविधा उपलब्ध है. एसी रूम के साथ-साथ मैदान में आने वाले सभी लोगों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन