स्टेट बैंक में अचानक बज उठता है सायरन, मच जाती अफरा-तफरी
कटिहार : शहर के शिवमंदिर चौक स्थित एसबीआइ शाखा शिवमंदिर चौक बैंक की सायरन अपने आप बज उठता है. इससे शिवमंदिर चौक पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ऐसी स्थिति में एक प्रकार से चौक पर सन्नाटा पसर जाता है तथा सभी लोग बैंक की ओर देखने लग जाते हैं कि आखिर बैंक […]
कटिहार : शहर के शिवमंदिर चौक स्थित एसबीआइ शाखा शिवमंदिर चौक बैंक की सायरन अपने आप बज उठता है. इससे शिवमंदिर चौक पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ऐसी स्थिति में एक प्रकार से चौक पर सन्नाटा पसर जाता है तथा सभी लोग बैंक की ओर देखने लग जाते हैं कि आखिर बैंक में कौन सी घटना घट गयी कि बैंक में लगी आपातकालीन सायरन बज उठी है. लेकिन जब बैंक अधिकारी से इस बाबत पूछा जाता है तो वह वायर में प्रोबलेम की बात कह कर इसे हल्के में ले लेते हैं. लेकिन वास्तविकता यह है कि एक दिन इस बैंक में सायरन बजने पर किसी का ध्यान आकृष्ट नहीं होगा तो अपराधी घटना को अंजाम देकर निकलते बनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










