अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मुद्दा विस में उठाया
कटिहार : विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा के चालू सत्र में अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि कटिहार जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 03 फरवरी को लखन अग्रवाल एवं कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरेश केवट की हत्या 14 मई को अपराधियों द्वारा कर दी गयी. पर, […]
कटिहार : विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा के चालू सत्र में अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि कटिहार जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 03 फरवरी को लखन अग्रवाल एवं कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरेश केवट की हत्या 14 मई को अपराधियों द्वारा कर दी गयी.
पर, पुलिस अब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. विधायक ने हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. विधायक के प्रश्न को स्वीकारते हुए सदन में गृह विभाग के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि लखन अग्रवाल की हत्या के संबंध में मुफ्फसिल थाने में 04 फरवरी को वादी जीवन लाल अग्रवाल के बयान के पर मामला दर्ज है. पर्यवेक्षण से यह कांड अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध सत्य पाया गया है. साथ ही नरेश केवट की हत्या के संबंध में कदवा थाने में वादी दिलीप कुमार केवट के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी नेमूल हक के विरुद्ध दर्ज की गयी है. मंत्री ने बताया कि कतिपय बिंदुओं पर जांच की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










