खुले में शौच से मिलेगी मुक्ति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मद्य निषेध दिवस . गाेविंदपुर में हुई ग्रामसभा, पहुंचे वरीय अधिकारी जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत राजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर गांव में शनिवार को ग्रामसभा का आयोजन जिला पदाधिकारी ललन जी की निगरानी में किया गया. कटिहार/हसनगंज : ग्रामसभा में गोविंदपुर की महिलाओं सहित पंचायत के आम लोग भी शामिल हुए. मद्य निषेध दिवस पर […]
विज्ञापन
मद्य निषेध दिवस . गाेविंदपुर में हुई ग्रामसभा, पहुंचे वरीय अधिकारी
जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत राजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर गांव में शनिवार को ग्रामसभा का आयोजन जिला पदाधिकारी ललन जी की निगरानी में किया गया.
कटिहार/हसनगंज : ग्रामसभा में गोविंदपुर की महिलाओं सहित पंचायत के आम लोग भी शामिल हुए. मद्य निषेध दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम ने ग्रामीणों को पूर्ण शराबबंदी का संकल्प दिलाया. इस मौके पर पंचायत के गोविंदपुर गांव सहित वार्ड संख्या दो, तीन व पांच को खुले में शौच से मुक्त कराने का संकल्प लिया गया. हालांकि इस अवसर पर इन तीन वार्डो को शौच से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. चिह्नित गांवों के शौचालय विहीन लोगों का सर्वे कर जल्द ही शौचालय बनाने का काम पूरा हो जायेगा. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन,
डीडीसी मुकेश पाण्डेय सहित कई अधिकारी मौजूद थे. आमलोगों को संबोधित करते हुये डीएम ने कहा कि इस पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने सहित बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. डीएम ने लोगों से कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज के लोगों को आगे आना चाहिये. एसपी श्री जैन ने ग्रामीणों से कहा कि पूर्ण शराबबंदी के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है. पंचायत व गांव को शराबमुक्त बनाने के लिए हर तरह से पहल की जायेगी.
स्थानीय लोगों को अगर इस संदर्भ में किसी तरह की समस्या हो तो उन्हें दूरभाष पर जानकारी दे सकते हैं. इस अवसर पर डीइओ श्रीराम सिंह, डीपीआरओ अक्षय रंजन, उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
योजनाओं की दी जानकारी : मौके पर उपस्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक राम निरंजन सिंह ने कहा कि राजवाड़ा पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए चिह्नित किया गया है. फिलहाल इस पंचायत के गोविंदपुर गांव सहित वार्ड संख्या दो तीन व पांच को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का काम शुरू किया गया है.
वार्ड संख्या दो में 195, तीन में 189 व पांच में 176 लोगों के पास शौचालय नहीं है. शीघ्र ही इन लोगों के द्वारा शौचालय बनाया जायेगा. शौचालय बनने के बाद लाभुक के बैंक खाते में भुगतान किया जायेगा.
डीएम ने किया गांव का निरीक्षण : डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने राजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर व अन्य गांव का निरीक्षण भी किया. जिला के इन आला अधिकारियों ने गांव के लोगों की समस्याओं से रूबरू भी हुए.
लोगों ने भी अधिकारियों को कई समस्याओं से अवगत कराया. गांव का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर किया जायेगा. जीविका से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं से भी डीएम अवगत हुए तथा कहा कि सभी तरह की समस्याओं के समाधान की पहल की जायेगी.
ग्रामसभा में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं.
गांव में लोगों से बातचीत करते डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










