जिले में अपराधियों का बढ़ गया है मनोबल

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : कटिहार के हर्बल व्यवसायी जय कुमार चौधरी के अपहृत पुत्र सौरभ कुमार की अब तक बरामदगी नहीं होने से आहत स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने गहरी चिंता व्यक्त की है. विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि कटिहार में अापराधिक गतिविधियों में वृद्धि हो गयी है, जो चिंता का विषय है. बढ़ती हत्या, लूट, […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार के हर्बल व्यवसायी जय कुमार चौधरी के अपहृत पुत्र सौरभ कुमार की अब तक बरामदगी नहीं होने से आहत स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने गहरी चिंता व्यक्त की है. विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि कटिहार में अापराधिक गतिविधियों में वृद्धि हो गयी है, जो चिंता का विषय है. बढ़ती हत्या, लूट, रंगदारी, राहजनी एवं अपहरण से आम जन भयभीत हैं. ऐसा लगता है जैसे पुलिस प्रशासन का भय अपराधियों को नहीं रह गया है. विधायक ने सौरभ के माता-पिता से मिल कर उन्हें सौरभ की शीघ्र बरामदगी का भरोसा देने के साथ ही पुलिस अधीक्षक से सौरभ को शीघ्र सकुशल बरामद करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन