शराब पीने में चार धराये

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : बिहार मद्य निषेध को लेकर उत्पाद पुलिस ने जिला पुलिस के सहयोग से जिले में लगातार छापेमारी कर रही है. मंगलवार को उत्पाद पुलिस ने जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र, कदवा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये लोगों के […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार मद्य निषेध को लेकर उत्पाद पुलिस ने जिला पुलिस के सहयोग से जिले में लगातार छापेमारी कर रही है. मंगलवार को उत्पाद पुलिस ने जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र, कदवा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया.

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक मो सिराज, संजय कुमार सहित अन्य पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विलारपारी में छापेमारी कर कन्हैया कुमार शर्मा, मो फिरोज को गिरफ्तार किया. कदवा थाना पुलिस के सहयोग से चांदपुर चौक से कमल किशोर चौहान, सनौली से राजू कुमार महतो को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किय. पकड़े गये आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन