लोगों को जाम की समस्या से अब तक नहीं मिली मुक्ति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अस्थायी ऑटो स्टैंड, रिक्शा स्टैंड, सड़क के किनारे ठेले वाले, पान वाले, चाय वाले, फुटपाथ पर दुकान खोलने वाले तथा सड़कों के किनारे वाहन लगाने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है. कटिहार : शहर में जाम की समस्या आये दिन उत्पन्न होती है. जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से अभी […]
विज्ञापन
अस्थायी ऑटो स्टैंड, रिक्शा स्टैंड, सड़क के किनारे ठेले वाले, पान वाले, चाय वाले, फुटपाथ पर दुकान खोलने वाले तथा सड़कों के किनारे वाहन लगाने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है.
कटिहार : शहर में जाम की समस्या आये दिन उत्पन्न होती है. जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई खास पहल नहीं की गयी है. जिनके कारण हर दिन शहर के कई हिस्सों में जाम की समस्या उत्पन्न होती आ रही है. जाम की समस्याओं की बात करें तो अस्थायी ऑटो स्टैंड, रिक्शा स्टैंड, सड़कों के किनारे ठेले वाले, पान वाले, चाय वाले, फुटपाथ पर दुकान खोलने वाले तथा सड़कों के किनारे वाहन लगाने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है.
शहर में ऐसा कोई रोड नहीं बचा है. जहां सड़कों के किनारे अतिक्रमण नहीं किया हो. इस अतिक्रमण के कारण शहर में 50 प्रतिशत जाम की समस्या का यही कारण है. अगर प्रशासन द्वारा इस अतिक्रमण को हटा दिया जाय तो काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिलेगी. वही प्रशासन की तरफ से समय-समय पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन इस अतिक्रमण अभियान से अतिक्रमण करने वालों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है. अतिक्रमण अभियान में दो से तीन दिन के लिए वह अपनी दुकान को हटा तो लेते हैं. लेकिन जैसे ही मामला ठंडा होता है. वैसे ही अपनी दुकान फिर से सजा लेते हैं. जिस कारण आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
नगर निगम की तरफ से पुराने बस स्टैंड में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. लेकिन शहरवासी अपना वाहन पार्किंग में न लगाकर सड़कों पर ही खड़े कर के चले जाते हैं. नहीं वाहन खड़े करने वाले को पता है कि उनके वाहन को कोई नहीं उठा कर ले जा सकता है. इसलिए वे अपना वाहन खड़ा कर घंटो गायब रहते हैं. जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. अगर प्रशासन द्वारा इस ओर ठोस पहल किया जाय तो सड़कों कर कभी ऐसे वाहन नहीं लगेंगे. जिस से जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जायेगी. जाम से निजात दिलाने को लेकर शहर के आला अधिकारियों ने कई बार बैठक की लेकिन इस जाम की समस्या से अभी तक निजात नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










