ट्रक से कुचल कर पिता-पुत्र गंभीर
कुरसेला : एनएच-31 पर कुरसेला नया चौक महावीर मंदिर के समीप ट्रक से कुचल कर मोपेड सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलो को पीएचसी से रेफर कर दिया गया. घायलों में कुरसेला के शंकर प्रसाद अग्रवाल(63) रवि कुमार अग्रवाल (25) हैं. दोनो घायल रिश्ते में पिता पुत्र हैं. बताया गया है कि […]
कुरसेला : एनएच-31 पर कुरसेला नया चौक महावीर मंदिर के समीप ट्रक से कुचल कर मोपेड सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलो को पीएचसी से रेफर कर दिया गया. घायलों में कुरसेला के शंकर प्रसाद अग्रवाल(63) रवि कुमार अग्रवाल (25) हैं. दोनो घायल रिश्ते में पिता पुत्र हैं. बताया गया है
कि नवगछिया की तरफ जा रहे ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए मोपेड सवार को कुचलते हुए ऑटो में टक्कर मार दी. पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी. चर्चा थी कि दुर्घटना करने वाले ट्रक द्वारा समेली के समीप हादसा हो गया है. दुर्घटना करने वाले ट्रक का नंबर जेएच 5एसी 7304 अंकित था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










