18 घर राख के ढेर में तब्दील

Updated:
विज्ञापन

नुकसान . कोढ़ा व फलका में अगलगी में लाखों की क्षति बड़ी चातर गांव में आग ने सबकुछ कर दिया बरबाद.Àफोटो। प्रभात खबर फलका के मधेली पंचायत के बड़ी चातर गांव में आग लगने से 10 घर जबकि कोढ़ा के सोनबर्षा गांव में आठ घर आग की भेंट चढ़ गये. घरों में रखा अनाज, नकदी, […]

विज्ञापन

नुकसान . कोढ़ा व फलका में अगलगी में लाखों की क्षति

बड़ी चातर गांव में आग ने सबकुछ कर दिया बरबाद.Àफोटो। प्रभात खबर
फलका के मधेली पंचायत के बड़ी चातर गांव में आग लगने से 10 घर जबकि कोढ़ा के सोनबर्षा गांव में आठ घर आग की भेंट चढ़ गये. घरों में रखा अनाज, नकदी, कपड़े आदि भी जलकर राख हो गये
फलका : फलका प्रखंड के मघेली पंचायत के बड़ी चातर गांव में खाना बनाने के दौरान लगी आग से आठ परिवारों के दस घर रविवार को जल कर राख हो गये. अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. बड़ी चतार निवासी मो शफीक के घर के पीछे से कूड़े के ढेर से अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते आठ परिवारों के दस घर जलकर राख हो गये. इसमें शफीक सहित उनके पड़ोसी मो करामत, मसरून, हुसैन, मुजाहिद, कीरो तथा युसूफ सहित कुल आठ परिवारों का 10 घर जल गये. अगलगी की इस घटना में मसरून का बेटी की शादी के लिए रखे 30 हजार रुपये नकद व सारा सामान जल कर राख हो गया.
लोग अपने-अपने घरों से निकालने लगे थे सामान
शफीक की दो बकरियां भी झुलस कर मर गयीं. मुजाहिद का 15 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान जल कर राख हो गये. कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, अन्यथा पूरा बड़ी चातर गांव जलकर राख हो जाता. अगलगी के इस घटना के कारण पूरे गांव में अफरातफरी सी मच गयी. सभी गांव वासी अपने-अपने घर से सामान निकाल लिये थे. अगलगी के बाद पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पाकर सीओ जगन्नाथ चौधरी, थाना प्रभारी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे. लोगों ने प्रशासन से अग्निपीड़ितों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन