ट्रेन से कट कर रेलकर्मी की मौत
मनिहारी : कटिहार रेल खंड के नारायणपुर रेल पुल संख्या 194 के समीप रेलकर्मी का शव रविवार को बरामद हुआ. रेल कर्मी के दोनों पैर कटे हुए थे. शव की पहचान 44 वर्षीय श्रवण पासवान पिता स्व हुकुमदेव पासवान के रूप में की गयी. वह गांधी टोला मनिहारी का रहने वाला था व सिलीगुड़ी में […]
मनिहारी : कटिहार रेल खंड के नारायणपुर रेल पुल संख्या 194 के समीप रेलकर्मी का शव रविवार को बरामद हुआ. रेल कर्मी के दोनों पैर कटे हुए थे. शव की पहचान 44 वर्षीय श्रवण पासवान पिता स्व हुकुमदेव पासवान के रूप में की गयी. वह गांधी टोला मनिहारी का रहने वाला था व सिलीगुड़ी में रेल के ट्रेन लाइटिंग में कार्यरत था. सूचना मिलने पर रेल थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मनिहारी थानाध्यक्ष एस बैजनाथन, रेलवे सअनि देवेंद्र कुमार, आरपीएफ एएसआइ जगदीश रजक मौके पर पहुंचे.
घटनास्थल पर मृत रेलकर्मी की मां कबूतरी, पत्नी किरण देवी भी पहुंची. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रेल थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया ट्रेन से कट कर मृत्यु प्रतीत होती है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृत रेलकर्मी की पत्नी किरण देवी के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है. पत्नी ने अपने आवेदन में कहा है कि वह घर से ड्यूटी ट्रेन से जा रहे थे. नारायणपुर के समीप ट्रेन से गिर गये. रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










