राजद कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक
कटिहार : शहर के सहायक थाना क्षेत्र के के समीप एक होटल में राजद कार्यकारणी समिति की बैठक रविवार को आहूत की गयी. जिला अध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि संगठन के विस्तार के लिए पार्टी द्वारा लिए गये निर्णय को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा जिले में […]
कटिहार : शहर के सहायक थाना क्षेत्र के के समीप एक होटल में राजद कार्यकारणी समिति की बैठक रविवार को आहूत की गयी. जिला अध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि संगठन के विस्तार के लिए पार्टी द्वारा लिए गये निर्णय को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा जिले में प्रस्तावित सम्मेलन की रूप रेखा तय करने का सुझाव दिया.
श्री ठाकुर ने प्रमुख स्तरीय बैठक की तिथि बैठक में उपस्थित अध्यक्षों की सहमति से तय किया. बैठक में उपस्थित विधायक नीरज कुमार यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूती के लिए निचले स्तर पर काम करने की जरूरत है. साथ ही सरकार की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि गांव के लोग सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं से अनभिज्ञ है. ऐसे में वैसे लोग लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










