2000 का नोट लेने से कतरा रहे
कटिहार : बैंक द्वारा 2000 का नोट जारी करने के बाद आम लोगों के लिए आफत बन गया है. खासकर शहरी क्षेत्रों के लोगों को बैंक से एक्सचेंज करने के बाद नया 2000 का नोट मिलने लगा है. ऐसे दो हजार के नये नोट को लेकर जब दैनिक उपभोग की वस्तु खरीदने के लिए बाजार […]
कटिहार : बैंक द्वारा 2000 का नोट जारी करने के बाद आम लोगों के लिए आफत बन गया है. खासकर शहरी क्षेत्रों के लोगों को बैंक से एक्सचेंज करने के बाद नया 2000 का नोट मिलने लगा है. ऐसे दो हजार के नये नोट को लेकर जब दैनिक उपभोग की वस्तु खरीदने के लिए बाजार लोग निकले रहे हैं, तो व्यवसायी नोट लेने से कतराने लगे हैं.
न्यू मार्केट रोड़ स्थित सब्जी मंडी व अन्य बाजारों में दैनिक उपभोग की वस्तु खरीदने के लिए जब लोग पहुंचे तो दुकानदार यह क हकर 2000 रुपये का नोट नहीं लिया कि उसके पास खुदरा नहीं है. सौ रुपये की सब्जी या दो चार सौ रुपये की खाद्य सामग्री खरीदने पर भी लोगों को दो हजार रुपये का खुदरा नहीं मिल रहा है. फिलहाल सरकार द्वारा जारी दो हजार के नये नोट लोगों के लिये सिरदर्द बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










