बारसोई में मिला डेंगू का दो मरीज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
किशनगंज मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद पकड़ में आयी बीमारी परिवार के अन्य सदस्य भी हैं बुखार से पीड़ित बारसोई(कटिहार) : बारसोई में डेंगू के दो मरीज पाये गये हैं, जबकि उस परिवार के अन्य पांच छह सदस्य भी बुखार से पीड़ित हैं. दोनों मरीज बारसोई के लगवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 के […]
विज्ञापन
किशनगंज मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद पकड़ में आयी बीमारी
परिवार के अन्य सदस्य भी हैं बुखार से पीड़ित
बारसोई(कटिहार) : बारसोई में डेंगू के दो मरीज पाये गये हैं, जबकि उस परिवार के अन्य पांच छह सदस्य भी बुखार से पीड़ित हैं. दोनों मरीज बारसोई के लगवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 के नागरिक हैं. मरीज में मोहम्मद मंजूर आलम 70 वर्ष एवं मोहम्मद काबूल 19 वर्ष शामिल है. पीड़ित मरीज के शुभचिंतक मोहम्मद जुल्फकार ने बताया कि मरीजों में मोहम्मद मंजूर आलम 15 दिन पहले बारसोई अस्पताल गये. जहां उन्हें साधारण बुखार होने की बात बतायी गयी और दवा देकर घर भेज दिया गया.
परंतु 15 दिन बीत जाने के बाद भी जब बुखार ठीक नहीं हुआ तो वह किशनगंज मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए गये. जहां जांच के क्रम में डेंगू होने की बात सामने आयी है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी बुखार से पीड़ित हैं हो सकता है उन्हें भी डेंगू हो. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से टीम गठित कर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की मांग की है, ताकि डेंगू होने पर उनका समय पर सही इलाज किया जा सके.
डेंगू से पीड़ित मरीज का चल रहा इलाज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










