शनिवार को भी फुल डे होगा स्कूल

Updated:
विज्ञापन

पहल. विद्यालय की दीवार पर लिखे जायेंगे अधिकारी के मोबाइल नंबर शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से कई पहल शुरू किये जा रहे हैं. अब शनिवार को आधे दिन का विद्यालय नहीं होगा. बल्कि अन्य दिनों की तरह ही शिक्षक बच्चों को पढ़ायेंगे. कटिहार : प्रारंभिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य […]

विज्ञापन

पहल. विद्यालय की दीवार पर लिखे जायेंगे अधिकारी के मोबाइल नंबर

शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से कई पहल शुरू किये जा रहे हैं. अब शनिवार को आधे दिन का विद्यालय नहीं होगा. बल्कि अन्य दिनों की तरह ही शिक्षक बच्चों को पढ़ायेंगे.
कटिहार : प्रारंभिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से कई पहल शुरू िकये गये हैं. अब शनिवार को आधे दिन का विद्यालय नहीं होगा. बल्कि दूसरे दिनों की तरह ही शिक्षक शनिवार को भी पठन-पाठन के कार्य को अंजाम देंगे. साथ ही विद्यालयों के दीवार पर विभागीय अधिकारी के फोन नंबर अंकित किये जायेंगे. जिससे विद्यालय संबंधी किसी तरह की शिकायत होने पर अभिभावक या समुदाय के लोग उस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम सिंह ने प्रखंड स्तर के विभागीय अधिकारी को इसी तरह के कई निर्देश दिये हैं.
डीइओ श्री सिंह ने पत्रांक एसएसए 2108 दिनांक 27.10.2016 के द्वारा जिले के सभी बीइओ, बीआरपी, सीआरसीसी को इस आशय से संबंधित निर्देश देते हुये अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है.
बोर्ड पर रोज दर्शानी होगी बच्चों की उपस्थिति
डीइओ ने अपने आदेश में कहा है कि सभी विद्यालयों की दीवार पर डीइओ के मोबाइल नंबर 8544411441, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा व एसएसए तथा एमडीएम श्रीराम कुमार के मोबाइल नंबर 8544411442, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना विद्यासागर सिंह का मोबाइल नंबर 9430425228 के अलावे संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का मोबाइल नंबर अंकित करें.
साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी विद्यालय की दीवार पर पांच वर्गफीट का काला पेंट करा कर प्रतिदिन कुल नामांकन एवं कुल उपस्थिति भी अंकित करें.
नहीं बरती जायेगी बच्चों की पढ़ाई में उदासीनता.
छात्र-छात्राओं को मिलेगा होमवर्क
सभी सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गृहकार्य(होमवर्क) करने का निर्देश शिक्षकों को दिया है. सभी विद्यालयों में बाल पंजी, विद्यालय से बाहर के बच्चों की सूची, विद्यालय शिक्षा समिति की पंजी का संधारण हर हाल में सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है. साथ ही सभी विद्यालय में विद्यालय अनुश्रवण पंजी भी रखने का निर्देश दिया गया है. डीईओ के आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी विद्यालयों में अपराह्ण तीन से चार बजे के बीच कमजोर बच्चों को पढ़ाया जाय.
बीइओ करेंगे प्रत्येक सप्ताह आठ विद्यालय का निरीक्षण : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने प्रखंड अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह कम से कम आठ विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे. आदेश में यह भी कहा गया है कि वरीय शिक्षक के विद्यालय मे पदस्थापित रहते हुए किसी भी परिस्थिति में किसी कनीय शिक्षक को विद्यालय का प्रभारी नहीं बनाया जायेगा. आदेश में डीइओ ने मिशन स्टेटमेंट को विद्यालय की दीवार पर अंकित करने का निर्देश दिया है.
योग्य शिक्षक पढ़ायेंगे एक व दो के छात्र को
शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से विभागीय निर्देश के आलोक में डीइओ ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि विद्यालय के सबसे योग्य शिक्षक को कक्षा एक व दो के लिये नामित किया जाय. योग्य शिक्षक इन्हीं दो कक्षा के छात्र-छात्राओं का कक्षा लेंगे. साथ ही विद्यालय की सूचना पट पर विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों का फोटो के साथ विवरण भी प्रदर्शित करें. शनिवार को विद्यालयों का संचालन नौ बजे पूर्वाहण से 1.30 बजे अपराह्ण की जगह नौ बजे पूर्वाह्ण से 4.00 बजे अपराह्ण तक किया जायेगा. शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रत्येक सप्ताह में 45 घंटे तक अध्ययन-अध्यापन की अनिवार्यता के तहत डीइओ ने इस तरह का आदेश दिया है.
विभागीय निर्देश के आलोक में प्रारंभिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के उद्देश्य से सभी बीइओ को दिशा-निर्देश दिया गया है. साथ ही बीआरपी व सीआरसीसी को भी दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.
श्रीराम सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन