हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए होंगे कई कार्यक्रम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : हिंदू धर्म संस्कृति का रक्षा करना व हिंदुत्व को एकत्रित करने के उद्देश्य से शहर के एक नंबर कॉलोनी काली मंदिर में कई कार्यक्रम आगामी 9 नवंबर को आयोजित किये जायेंगे. उक्त बातें प्रेस को संबोधित करते हुए भारतीय सांस्कृतिक प्रचारक मंच के प्रचारक स्वामी तत्वज्ञाना जी महाराज ने कही. उन्होंने बताया कि […]
विज्ञापन
कटिहार : हिंदू धर्म संस्कृति का रक्षा करना व हिंदुत्व को एकत्रित करने के उद्देश्य से शहर के एक नंबर कॉलोनी काली मंदिर में कई कार्यक्रम आगामी 9 नवंबर को आयोजित किये जायेंगे.
उक्त बातें प्रेस को संबोधित करते हुए भारतीय सांस्कृतिक प्रचारक मंच के प्रचारक स्वामी तत्वज्ञाना जी महाराज ने कही. उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति प्रचारक मंच के 100वां वर्ष पूरा होने पर उक्त कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जिसमें सुबह शोभा यात्रा निकाला जायेगा. जो शहर का परिभ्रमण करेगा. काली मंदिर परिसर में दीक्षा कार्यक्रम, महाभोग,
प्रसाद वितरण, हिंदु धर्म शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें अखिल भारती हिंदू संगठन मंच के प्रेमानंद जी महाराज, स्वामी गुरुपदा जी महाराज, ध्यानेसानंद जी महाराज मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संध्या आठ बजे से यज्ञ का भी आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ललन जी व मेयर विजय सिंह करेंगे. इस मौके पर स्वामी पंचानंद महाराज, तपन सरकार इत्यादि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










