193 बोतल शराब जब्त, दो पर केस

Updated:
विज्ञापन

संतोषी कॉलोनी में हुई छापेमारी, पुलिस की भनक मिलते ही दोनों आरोपित फरार कटिहार : शहर के ड्राइवर टोला संतोषी कॉलोनी में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर 193 बोतल शराब जब्त किया. इस बाबत नगर थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. […]

विज्ञापन

संतोषी कॉलोनी में हुई छापेमारी, पुलिस की भनक मिलते ही दोनों आरोपित फरार

कटिहार : शहर के ड्राइवर टोला संतोषी कॉलोनी में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर 193 बोतल शराब जब्त किया. इस बाबत नगर थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पुलिस ने संतोषी कॉलोनी में पप्पू जायसवाल के घर पर छापेमारी की. उसके घर से 100 बोतल देसी व 14 बोतल विदेशी शराब जब्त किया. छापेमारी दल ने पप्पू जायसवाल के घर के समीप धर्मनाथ सिंह के घर पर भी छापेमारी कर 79 बोतल देसी शराब जब्त किया. हालांकि दोनों आरोपित पुलिस की भनक पाते ही मौके से फरार हो गये.
नगर थानाध्यक्ष केएन सिंह ने बताया कि जब्त अंग्रेजी व देसी शराब बंगाल निर्मित है. पप्पू जायसवाल व धर्मनाथ सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. छापेमारी अभियान में एसआइ सुनील कुमार सिंह व अजमतुल्ला खां आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन