नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोरसंडा गांव के परशुराम का पुत्र कमला नदी में नहाने गया था. इसी दाैरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. फलका : थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के कमला नदी में शुक्रवार की शाम नहाने के दौरान 10 वर्षीय बालक की मौत […]
विज्ञापन
मोरसंडा गांव के परशुराम का पुत्र कमला नदी में नहाने गया था. इसी दाैरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया.
फलका : थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के कमला नदी में शुक्रवार की शाम नहाने के दौरान 10 वर्षीय बालक की मौत डूबने से हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, सीओ जगन्नाथ चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोरसंडा गांव के परशुराम का पुत्र शिवम कुमार शुक्रवार की शाम कमला नदी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया.
जैसे ही गांव में इस बात का पता चला, समूचे गांव में कोहराम मच गया. सैकड़ों ग्रामीण नदी की आेर दौड़ पड़े. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृत बालक दो भाई एव एक बहन था. उनकी मां शुलोचना देवी दहाड़ मार कर रो रही थी.
इधर सूचना पाकर पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा भी मोरसंडा गांव पहुंचे व पीड़ित परिवार से मिल कर शोक संवेदना जताते हुए अविलंब मुआवजा दिलाने की बात कही. उनके साथ जदयू जिला अल्पसंख्यक सचिव मो इरशाद, जदयू नेता विवेकानंद पटेल, मो समशेर आलम, श्रीकांत मंडल आदि लोग थे.
शाेक संतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद संतोष कुशवाहा.
रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद
बारसोई स्टेशन के प्लेटफाॅर्म के पश्चिमी छोर पर दो नंबर लाइन के पास एक अज्ञात युवक की सिर कटी लाश मिली है. प्रथमदृष्टया पता चलता है कि गरदन के ऊपर से ट्रेन गुजर जाने के कारण सिर धड़ से अलग हो गया. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष मो हारून रशीद ने बताया कि शुक्रवार रात के समय ट्रेन से युवक की कट कर मौत हुई है. मृत युवक की उम्र 22 से 25 वर्ष होगी. शव की शिनाख्त नहीं है. उन्होंने एक अनुमान लगाते हुए कहा कि मृत किसी दूसरे जगह का लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










