चौथे दिन हुई मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा पूजा . शहर के कुछ पूजा पंडालों का औपचारिक रूप से हुआ उद्घाटन नवरात्र को लेकर जिले का माहौल भक्तिमय हो गया है. सड़कों पर सुबह से ही श्रद्धालु हाथ में पूजा-पाठ की सामग्री लिये दिखने लगते हैं. वहीं मंदिरों में अहले सुबह से भक्तों की कतार लग जा रही है. कटिहार : जिले […]

विज्ञापन

दुर्गा पूजा . शहर के कुछ पूजा पंडालों का औपचारिक रूप से हुआ उद्घाटन

नवरात्र को लेकर जिले का माहौल भक्तिमय हो गया है. सड़कों पर सुबह से ही श्रद्धालु हाथ में पूजा-पाठ की सामग्री लिये दिखने लगते हैं. वहीं मंदिरों में अहले सुबह से भक्तों की कतार लग जा रही है.
कटिहार : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों या देवि सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता से गुंजायमान हो रहा है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र को लेकर धूम मची हुई है. बुधवार को को चौथे दिन श्रद्धालुओं ने माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की. गुरुवार को श्रद्धालु स्कंदमाता की पूजा अर्चना करेंगे. मां दुर्गा की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी तादाद में श्रद्धालु अपने घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा का पाठ कर रहे हैं.
अधिकांश श्रद्धालु दिनभर उपवास रखकर शाम में फलहार करते हैं. कलश स्थापन के साथ घर में पूजा करने के अलावा बड़ी तादाद में श्रद्धालु सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भी पूजा अर्चना करने में जुटे हैं. बुधवार को शहर के कुछ पूजा पंडालों का औपचारिक रूप से उद्घाटन भी कर दिया गया. धीरे-धीरे मां दुर्गा की पूजा से पूरा इलाका भक्ति के आगोश में होता जा रहा है.
मां की अराधना में डुबे लोग
मां भगवती के चौथे दिन की पूजा संपन्न होने के बाद धीरे-धीरे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया है. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पाठ सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे हैं. मां दुर्गा के उपासक पूरी निष्ठा के साथ मां की अाराधना में जुटे हैं. इधर महाष्टमी, महानवमी में पूजा अर्चना करने को लेकर श्रद्धालु अभी से तैयारी कर रहे हैं. दशहरा में महाष्टमी व महानवमी का अलग महत्व है. इधर दशहरा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
पंडालों व मंदिरों में उमड़ने लगी भीड़
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे हैं. खासकर मां दुर्गा की उपासना करने वाले श्रद्धालु मां दुर्गा का पाठ सुनने के लिए मंदिर व पूजा पंडाल में पहुंचने लगे हैं. शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, मिरचाईबाड़ी के सर्वमंगला मंदिर सहित विभिन्न सार्वजनिक दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. खासकर सामूहिक पाठ में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं. पंडित द्वारा मां दुर्गा का पाठ किये जाने के बाद अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना भी होती है. शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में अहले सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार पूजा लग जाती है.
नवरात्र को लेकर जिले का माहौल भक्तिमय हो गया है. सड़कों पर सुबह से ही श्रद्धालु हाथ में पूजा-पाठ की सामग्री लिये दिखने लगते हैं. वहीं मंदिरों में अहले सुबह से भक्तों की कतार लग जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन