छात्रा ने छेड़खानी करनेवाले काे सिखाया सबक, चप्पल से पीटा

Updated:
विज्ञापन

मनसाही (कटिहार) : बिहार में कटिमार के मनसाही प्रखंड के चितौरिया में छेड़खानी की शिकार हुई आदिवासी छात्रा ने घटना के 10 दिनों के बाद आरोपित लड़के को पहचानने के साथ ही पकड़ कर उसकी जम कर धुनाई कर दी. जानकारी के अनुसार, जिला हाइस्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा पालोनी हांसदा सहेलियों के साथ […]

विज्ञापन

मनसाही (कटिहार) : बिहार में कटिमार के मनसाही प्रखंड के चितौरिया में छेड़खानी की शिकार हुई आदिवासी छात्रा ने घटना के 10 दिनों के बाद आरोपित लड़के को पहचानने के साथ ही पकड़ कर उसकी जम कर धुनाई कर दी. जानकारी के अनुसार, जिला हाइस्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा पालोनी हांसदा सहेलियों के साथ मंगलवार सुबह नौ बजे के आसपास स्कूल जा रही थी. इसी दौरान उसे छेड़खानी करने वाला आरोपित लड़का मिल गया.

वह उसके पीछे दौड़ी, लेकिन वह अपने घर शरीफगंज की ओर भाग गया. मंगलवार सुबह वही लड़का मोबाइल दुकान पर नजर आ गया. इसके बाद क्या था पालोनी व उसकी सहेलिया उक्त शोहदे पर टूट पड़ी और जम कर पीटा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन