जल्द बनाया जायेगा बरारी का कुंडी पुल
कटिहार : बरारी विधायक नीरज कुमार यादव के अथक प्रयास से बरारी प्रखंड के मोहना चांदपुर पंचायत में कुंडी पुल का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत 18 करोड़ की लागत से होगा. इसकी स्वीकृति मिल गयी है. योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव डाॅ दीपक प्रसाद ने सोमवार को जिला पदाधिकारी कटिहार […]
कटिहार : बरारी विधायक नीरज कुमार यादव के अथक प्रयास से बरारी प्रखंड के मोहना चांदपुर पंचायत में कुंडी पुल का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत 18 करोड़ की लागत से होगा. इसकी स्वीकृति मिल गयी है. योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव डाॅ दीपक प्रसाद ने सोमवार को जिला पदाधिकारी कटिहार को लिखे पत्र में यह जानकारी दी है. विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के मोहना चांदपुर पंचायत के ग्रामी कुंडी टोला में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत विशेष योजना के तहत पुल निर्माण किया जाना है.
प्रधान सचिव ने पत्र में यह भी लिखा है कि प्रस्तावित पुल निर्माण की अनुमानित लागत 18 करोड़ है. इस राशि को मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत विशेष योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा विशेष परिस्थिति में अनुमोदन प्राप्त किया गया है. योजना की अनुमानित राशि में से 11.43 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2016-17 तथा शेष राशि 6.57 करोड़ वित्तीय वर्ष 2017-18 में खर्च की जायेगी. प्रधान सचिव ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि उक्त योजना को मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना की संशोधित मार्गदर्शिका की कंडिका नौ के तहत कार्यान्वन कराने के लिए विभागीय ज्ञापांक 2905, दिनांक 11.07.2014 की कंडिका
11 में परियोजना की स्वीकृति के लिए वर्णित प्रावधानों के आलोक में सक्षम पदाधिकारी से तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की कार्रवाई करें. उल्लेखनीय है कि गंगा में पिछले दिनों आयी बाढ़ की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के क्रम में बरारी प्रखंड के मोहना चांदपुर सड़क मार्ग से पहुंचे थे. स्थानीय लोगों की कठिनाई को देखते हुए स्वयं मुख्यमंत्री ने कुंडी पुल का निर्माण कराने का आश्वासन लोगों को दिया था. बरारी विधायक श्री यादव ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










