आर्मी जवान पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
कटिहार : एसआरपी के निर्देश पर कटिहार जीआरपी ने ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाकर एक आर्मी जवान को पांच लीटर कैंटीन शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आर्मी जवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी नीरज कुमार यादव असम […]
कटिहार : एसआरपी के निर्देश पर कटिहार जीआरपी ने ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाकर एक आर्मी जवान को पांच लीटर कैंटीन शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आर्मी जवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी नीरज कुमार यादव असम के डामडिंग से छुट्टी पर अपने घर कैपिटल एक्सप्रेस से आ रहे थे.
उसी क्रम में कटिहार जीआरपी ने कैपिटल एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाकर आर्मी के जवान नीरज के पास से पांच बोतल विदेशी शराब आर्मी कैंटीन का जब्त किया. जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आर्मी जवान नीरज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










