राधेश्याम सोनी आभूषण लूटकांड में झारखंड के साहेबगंज में पांच धराया

Updated:
विज्ञापन

राधेश्याम सोनी आभूषण लूटकांड में झारखंड के साहेबगंज में पांच धराया प्रतिनिधि, कटिहार, नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक स्थित राधेश्याम सोनी आभूषण दुकान में 1.50 करोड़ के आभूषण व नगदी 3.20 लाख लूट मामले में झारखंड के साहेबगंज में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास […]

विज्ञापन

राधेश्याम सोनी आभूषण लूटकांड में झारखंड के साहेबगंज में पांच धराया प्रतिनिधि, कटिहार, नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक स्थित राधेश्याम सोनी आभूषण दुकान में 1.50 करोड़ के आभूषण व नगदी 3.20 लाख लूट मामले में झारखंड के साहेबगंज में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे हुए आभूषण की भी बरामदगी की है. मामले को लेकर साहेबगंज पुलिस ने कटिहार पुलिस से सपंर्क साधा है. एसपी के निर्देश पर कटिहार पुलिस साहेबगंज पहुंच गयी है. गिरफ्तार आरोपी में रविकांत, सुबोध कुमार दास, पप्पू दास, मोतीलाल मंडल, रंजन कुमार साह शामिल है. शनिवार की रात साहेबगंज में पकड़े गये अपराधी से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही राधेश्याम सोनी लूटकांड मामले का उद्भेदन संभव है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से कर उससे पुछताछ करेगी. तदोपरांत ही अधिकारिक तौर पर पुष्टि होगी कि यह पकड़े गये सभी आरोपी राधेश्याम सोनी लूटकांड में शामिल था या फिर पकड़े गये अपराधियों में कुछ अपराधी ही इस घटना में शामिल थे. क्या हैं मामला————बीते 10 जून को नगर थाना क्षेत्र के दोलतराम चौक स्थित राधेश्याम सोनी के आभूषण दूकान में तीन मोटरसाइकिल पर सवार नौ अपराधियों ने पिस्तौल व बम की नौक पर 1.50 करोड़ का आभूषण व 3.20 लाख रूपये नगद लूटकर फरार हो गये थे. घटना को लेकर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन के निर्देश पर एएसपी सह मनिहारी एसडीपीओ विशाल शर्मा के नेतृत्व में झारंखंड, पश्चिम बंगाल सहित बिहार के कई जिलों में लगातार छापेमारी की . जिसमें पुलिस को सफलता भी हाथ लगी. उक्त मामले में लूट में शामिल चार अपराधी सहित तीन लाईनर को पुलिस दबोच चुकी है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कटिहार पुलिस प्रयासरत थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन