देशी महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के शीतला स्थान में शराब बेचे जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया व सहायक थाना पुलिस को सूचित कर दी. शराब बेचे जाने की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौका स्थल पर पहुंची व आरोपी के पास से पांच लीटर महुआ शराब जब्त […]
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के शीतला स्थान में शराब बेचे जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया व सहायक थाना पुलिस को सूचित कर दी. शराब बेचे जाने की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौका स्थल पर पहुंची व आरोपी के पास से पांच लीटर महुआ शराब जब्त किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्धूचौक निवासी लंगरु चौहान की पत्नी एशेवर्या देवी शीतला स्थान शिव मंदिर के निकट देशी शराब ले जाने के क्रम में महिला को स्थानीय लोगों सहित वार्ड पार्षद पप्पू पासवान सहित अन्य लोगों ने पकड़ लिया. जिसकी सूचना वार्ड पार्षद ने सहायक थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व महिला को पांच लीटर महुआ सहित पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










