बिहार : शराब के नशे में धुत दरोगा ने की महिला से छेड़छाड़, गिरफ्तार

कटिहार : बिहारमें कटिहारके फलका थानाध्यक्ष द्वारा शराब के नशे में धुत होकर एक महिला से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. थानाध्यक्ष के कारनामों से आक्रोशित लोगों ने पहले तो उसे बंधक बना लिया फिर जमकर पिटाई कर दी. इसके साथ ही लोगों ने उसे चप्पल जूतों की माला पहनाया और पूरे गांव में घूमाया. […]
कटिहार : बिहारमें कटिहारके फलका थानाध्यक्ष द्वारा शराब के नशे में धुत होकर एक महिला से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. थानाध्यक्ष के कारनामों से आक्रोशित लोगों ने पहले तो उसे बंधक बना लिया फिर जमकर पिटाई कर दी. इसके साथ ही लोगों ने उसे चप्पल जूतों की माला पहनाया और पूरे गांव में घूमाया. बाद में घटना की सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपी भी वहां पहुंचे. एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी का आदेश दिया.जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शराब के नशे में धुत फलका थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह गश्ती के दौरान रविवार की रात फलका बाजार पहुंचे. जहां वे एक महिला के घर में घुस गये और शराब बेचने का आरोप लगाते हुए उनके साथ छेड़खानी करने लगे. महिला को अपनी गाड़ी पर बैठाकर जबरन ले जाने लगे. विरोध के दौरान हो हल्ला होने पर आसपास के लोग जमा हो गये. आक्रोशित लोगों ने दारोगा की पिटाई शुरू कर दी.फिर गले में जुत्ते चप्पलों की माला पहनाकर उसे बंधक बना लिया.
घटना की जानकारी पर एसपी डां. सिद्धार्थ मोहन जैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. जांच में दारोगा की निजी स्कार्पियो से शराब की बोतल और चखना जब्त किया गया. बतायाजाताहै कि मेडिकल टेस्ट में दारोगा द्वारा शराब पीने की बात सामने आयी है. दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










