एनडीआरएफ की टीम ने मोरचा संभाला

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : कदवा में महानंदा तटबंध के बुधवार को काटे जाने के बाद क्षेत्र की स्थिति भयावह बन गयी है. महानंदा तटबंध के कटने की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी ललन जी, पुलिस अधीक्षक डॉ एसएम जैन, डीडीसी मुकेश पाण्डेय, अपर समाहर्ता जफर रकीब व आपदा प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार झा मौके […]

विज्ञापन

कटिहार : कदवा में महानंदा तटबंध के बुधवार को काटे जाने के बाद क्षेत्र की स्थिति भयावह बन गयी है. महानंदा तटबंध के कटने की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी ललन जी, पुलिस अधीक्षक डॉ एसएम जैन, डीडीसी मुकेश पाण्डेय, अपर समाहर्ता जफर रकीब व आपदा प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार झा मौके पर पहुंच चुके हैं. इस बीच एनडीआरएफ की टीम भी कटावस्थल व प्रभावित इलाके में पहुंच चुकी है. एनडीआरएफ की टीम ने राहत व बचाव कार्य को लेकर मोरचा संभाल लिया है. बताया जाता है कि बांध कटने के बाद कुरसेला, कचोरा, कालीबाड़ी सहित आस पास दर्जनों गांव के लोग घर छोड़ भाग गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन