प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कृत हुए विजेता खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : जिला स्तरीय विद्यालय व महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को स्थानीय टाउन हॉल में किया गया. कला संस्कृति एवं युवा विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन कटिहार द्वारा आयोजित समापन समारोह में जिला पदाधिकारी ललन जी, प्राणपुर विधायक बिनोद कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम […]

विज्ञापन

कटिहार : जिला स्तरीय विद्यालय व महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को स्थानीय टाउन हॉल में किया गया. कला संस्कृति एवं युवा विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन कटिहार द्वारा आयोजित समापन समारोह में जिला पदाधिकारी ललन जी, प्राणपुर विधायक बिनोद कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीराम कुमार, नवोदय विद्यालय के वरीय शिक्षक अशोक कुमार त्रिवेदी इस अवसर पर खासतौर से उपस्थित थे.

समापन समारोह में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह वरीय उप समाहर्ता डॉ मनोज कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विजेता खिलाड़ियों का घोषणा किया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ललन जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा कि खेल से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि इससे आपसी भाईचारा व सौहार्द का वातावरण तैयार होता है. डीएम ने कहा कि विजेता खिलाड़ी व उप विजेता खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कटिहार का नाम रौशन करें.

विधायक श्री सिंह ने भी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की. समापन समरोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें सितारा प्रवीण ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. वहीं संतोष बेदी द्वारा चक दे इंडिया व सितारा प्रवीण द्वारा हम तेरे शहर में गीत की प्रस्तुति को सराहा गया.

ये बने विजेता : समारोह में कबड्डी में बालक वर्ग में लहरू स्मारक उच्च विद्यालय नवाबगंज तथा शिव नारायण सर्वोदय उवि बरेटा क्रमश: विजेता व उपविजेता बना. बालिका वर्ग में विजेता कटिहार व उपविजेता आजमनगर बना. इसी तरह खो-खो में एएएम चिल्ड्रेंस एकेडमी विजेता तथा एनसीसीएम उवि बलिया बेलौन उपविजेता बना. इसी प्रतिस्पर्धा के बालिका वर्ग में एएएम चिल्ड्रेंस एकेडमी व प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय फलका क्रमश: विजेता व उप विजेता बना. वॉलीबाल में हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय विजेता व डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय समेली उप विजेता बना. जबकि बालिका वर्ग में शिव नारायण उवि बरेटा विजेता बना. ताईक्वांडो के बालक वर्ग में अभिषेक कुमार, नीतीन कुमार, विवेक कुमार यादव, अभिषेक, राहुल कुमार दास व कृष्ण कुमार सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. जबकि बालिका वर्ग में काजल कुमारी, मनीषा कुमारी, रूबी कुमारी, लूसी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. शतरंज में बालक वर्ग में राहुल शर्मा विजेता व अंकित कुमार उप विजेता बने. बैंडमिंटन के बालक वर्ग में मयंक कुमार विजेता व अनिकेत उपविजेता बने. बालिका वर्ग में अनुषिका अग्रवाल विजेता व तन्नु प्रिया उप विजेता बनी. भारोत्तोलन में बालक कुमार राय, अभय कृष्ण राय व शुभम कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया. महिला खेल के तहत बैंडमिंटन में कुमारी सुरभि सुमन विजेता व मनीषा उरांव उप विजेता बनीं. टेबल टेनिस में सोनाली विजेता व पूजा उपविजेता बनीं. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन