हथियार लहराते घुसा था दुकान में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आभूषण लूटकांड . साहेबगंज निवासी बदमाश पश्चिम बंगाल से दबोचा गया दस जून को ज्वेलर्स राधेश्याम सोनी की दुकान में 1.50 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी भोला चौधरी झारखंड के साहेबगंज का रहने वाला है. पीड़ित दुकानदार ने भी पुलिस के सामने उसकी […]
विज्ञापन
आभूषण लूटकांड . साहेबगंज निवासी बदमाश पश्चिम बंगाल से दबोचा गया
दस जून को ज्वेलर्स राधेश्याम सोनी की दुकान में 1.50 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी भोला चौधरी झारखंड के साहेबगंज का रहने वाला है. पीड़ित दुकानदार ने भी पुलिस के सामने उसकी पहचान की है. इस मामले में अब तक गिरफ्तार अपराधियों की संख्या पांच हो गयी है.
कटिहार : शहर के चर्चित सोनी ज्वेलर्स आभूषण दुकान लूटकांड मामले में झारखंड के साहेबगंज निवासी भोला चौधरी को कटिहार पुलिस ने उसके ससुराल पश्चिम बंगाल के पुकुरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पूछताछ के क्रम में आरोपी भोला ने आभूषण लूटकांड में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है. गिरफ्तार आरोपी के संदर्भ में एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने नगर थाना में बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि गिरफ्तार आरोपी भोला चौधरी पिता राम चौधरी मूलत:
झारखंड के साहेबगंज का रहने वाला है. वह घटना को अंजाम देकर झारखंड अपने घर से कई दिनों से फरार था. पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी. इस क्रम में कटिहार पुलिस ने भोला को पश्चिम बंगाल के पीरपुर दियारा उसके ससुराल से गिरफ्तार किया.
एसपी श्री जैन ने कहा कि अपराधी भोला को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. वह घटना के दिन दुकान में तीसरे नंबर पर हथियार के साथ प्रवेश करता है तथा हथियार लहराते हुए आभूषण को बैग में भी डालता है. एसपी श्री जैन ने आरोपी के पहचान के लिए पीड़ित दुकानदार को भी नगर थाने में बुलाया था, जहां दुकानदार ने आरोपी की पहचान कर ली. प्रेस वार्ता में एएसपी विशाल शर्मा, एसडीपीओ लाल बाबू यादव, कोढ़ा इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, नगर थानाध्यक्ष केएन सिंह आदि थे.
लूटकांड मामले में अबतक पांच गिरफ्तार
दस जून को नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक पर राधेश्याम सोनी की दुकान में बम व हथियार के बल पर नौ अपराधियों ने तकरीबन 1.50 करोड़ की लूट की थी. एसपी डॉ सिद्धार्थ उस समय जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे थे. पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. इसके बाद एसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया. जिसकी जिम्मेवारी एएसपी विशाल शर्मा को दी गयी.
टीम ने अब तक पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल चतुरी चौधरी को झारखंड के साहेबगंज से, देवन साह को अररिया के जोकीहाट से तथा भोला चौधरी को पश्चिम बंगाल से पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनकी गिरफ्तारी सीसीटी फुटेज के आधार पर की गयी है. वहीं घटना में बाइक व हथियार देने वाले एक अपराधी को झारखंड के साहेबगंज से तथा एक लाइनर इनामुल को कटिहार से गिरफ्तार किया गया.
हालांकि अबतक की छापेमारी में पुलिस को मात्र एक बाइक जो लूटकांड में उपयोग की गयी थी, उसकी बरामदगी मधेपुरा से आरोपी कृष्ण मंडल के घर से की गयी है. कृष्ण मंडल तो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, लेकिन लेकिन लूट के रुपये से खरीदी गयी बाइक पुलिस ने उसके घर से जब्त किया.
ससुराल से किया गया गिरफ्तार
भोला के ससुराल में पुिलस नजर रखे हुए थी
एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन के निर्देश पर एएसपी सह मनिहारी एसडीपीओ विशाल शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. बिहार, पश्चिम बंगाल सहित झारखंड में टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाल रही थी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के पीरपुर दियारा के पुकरिया थाना क्षेत्र में आरोपी भोला की ससुराल में भी पुलिस नजर बनाये रखी थी. मंगलवार की रात आरोपी भोला अपनी ससुराल पहुंचा.
इसके बाद वहां कोढ़ा इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, पोठिया ओपी प्रभारी अनुपम कुमार, हवलदार सहित नगर थाना के अवर निरीक्षक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जैसे ही छापेमारी की अपराधी के परिजनों ने गेट बंद कर दिया. अंतत: पुलिस ने गेट तोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी श्री जैन ने कोढ़ा इस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, अनुपम कुमार सहित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










