ePaper

पति ने किया कुछ ऐसा, पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या, पढ़ें

Updated at : 23 May 2016 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
पति ने किया कुछ ऐसा, पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या, पढ़ें

पटना / कटिहार : जिले में अपनी बेटी को बचाने के लिये एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी है. मामला जिले के कदवा गांव की है, जहां एक मां ने बेटी की अस्मत बचाने के लिए अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. महिला ने हत्या के बाद स्थानीय […]

विज्ञापन

पटना / कटिहार : जिले में अपनी बेटी को बचाने के लिये एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी है. मामला जिले के कदवा गांव की है, जहां एक मां ने बेटी की अस्मत बचाने के लिए अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. महिला ने हत्या के बाद स्थानीय थाने में जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को सारी घटना की जानकारी दे दी. द्रौपदी नाम की इस महिला ने जब पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी तो पुलिस के भी होश उड़ गये. पुलिस ने द्रौपदी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पूरे इलाके में द्रौपदी द्वारा पति की हत्या का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

बेटी से छेड़खानी करता था बाप

जानकारी के मुताबिक पुलिस को द्रौपदी ने जो बताया है उसके मुताबिक उसका पति सुनील ऋषि और उसके दो बच्चे एक साथ रहते थे. द्रौपदी के मुताबिक उसका पति उसकी बेटी के साथ रह-रहकर छेड़खानी करता था. द्रापदी को लगता था कि बेटी का पिता उसे प्यार करता है और दुलारता है. बेटी ने कई बार द्रौपदी से अपने पिता की हरकतों के बारे में बताया. मां ने कभी उसपर ध्यान नहीं दिया. द्रौपदी के मुताबिक लेकिन उसकी बेटी की शिकायत सही थी क्योंकि उसका पति उसके साथ गलत करता था.

बाप ने की रेप की कोशिश

द्रौपदी ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके मुताबिक उसके पति ने आधी रात को उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था. इतने में द्रौपदी को अपनी बेटी के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी. उसके बाद द्रौपदी ने जो मंजर देखा उसपर उसे यकीन नहीं हुआ. उसका पति जबरन अपनी बेटी का मुंह दबाकर बलात्कर करने का प्रयास कर रहा था. उसके बाद द्रौपदी ने अपने पति को बच्ची से अलग हटाने का काफी प्रयास किया. उसका पति बार-बार द्रौपदी को धकेल कर दुष्कर्म की कोशिश करता रहा.

कुल्हाड़ी से पति को काटा

द्रौपदी ने जब कोई उपाय नहीं देखा तो उसने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से वार कर अपने पति की हत्या कर दी. द्रौपदी ने पुलिस को बताया कि उसने पति पर तबतक हमला करती रही जबतक उसे विश्वास नहीं हो गया कि वह मर चुका है. घटना के बाद रोती बिलखती द्रौपदी थाने पहुंची और उसने पुलिस को सारी बातें बतायी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. द्रौपदी के दो मासूम बच्चे हैं. उसके जेल जाने के बाद उनकी परवरिश अब भगवान भरोसे हैं.

लोग कर रहे हैं सराहना

स्थानीय लोगों के मुताबिक द्रौपदी ने जो किया है वह ठीक किया है. लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए. द्रौपदी का पति पूरी तरह राक्षस था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन