बारसोई में जल्द खुलेगा क्रिमिनल कोर्ट

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडल परिसर में ही कुछ और कमरे की व्यवस्था हो गयी, तो अगले तीन महीने में क्रिमिनल कोर्ट शुरू हो जायेगा बारसोई : बारसोई में दीवानी न्यायालय तो चल रहा है, बहुत जल्द ही क्रिमिनल कोर्ट भी प्रारंभ कर दिया जायेगा. उक्त बातें जिला जज चंद्रशेखर झा ने बुधवार को बारसोई अनुमंडल परिसर में स्थित […]

विज्ञापन

अनुमंडल परिसर में ही कुछ और कमरे की व्यवस्था हो गयी, तो अगले तीन महीने में क्रिमिनल कोर्ट शुरू हो जायेगा

बारसोई : बारसोई में दीवानी न्यायालय तो चल रहा है, बहुत जल्द ही क्रिमिनल कोर्ट भी प्रारंभ कर दिया जायेगा. उक्त बातें जिला जज चंद्रशेखर झा ने बुधवार को बारसोई अनुमंडल परिसर में स्थित अस्थायी रूप से चल रहे दीवानी न्यायालय का निरीक्षण करने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि स्थायी न्यायालय भवन के लिए जमीन का प्रस्ताव आ गया है.
इसकी आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है. तब तक अगर अधिवक्ता संघ का सहयोग मिला तथा अनुमंडल परिसर में ही कुछ और कमरे की व्यवस्था हो गयी तो अगले तीन महीने में क्रिमिनल कोर्ट बारसोई में प्रारंभ कर दिया जायेगा. वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जावेद इकबाल एवं सचिव कृष्ण धन सूत्रधर ने संघ की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही. इस अवसर पर कटिहार पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विजय कुमार श्रीवास्तव,
सीजीएम सुजीत श्रीवास्तव, एडीजे वन आरपी सिंह, एडीजे टू हरेंद्र नाथ, एडीजे फोर पीयूष कमल दीक्षित, बारसोई के सब जज सरबजीत, नाजीर विजय मिश्रा, पेशकार हैदर, समय किस्कू, रतन लाल पोद्दार, मनोवर अली, राजेंद्र कुमार, समाजसेवी सुनील कुमार, फकरुद्दीन अली अहमद, मुनिव चौधरी आदि लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन