मिल चालू, कुछ मजदूरों को ही मिला काम
कटिहार : शहर के डहेरिया स्थित सनबायो मैन्यूफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड पुराना जुट मिल को चालू कर दिया गया है . पर, सभी मजदूरों को कार्य पर नहीं रखा गया है. सिर्फ सौ से डेढ़ सौ मजदूरों से काम िलया जा रहा है. इस मिल में 650 मजदूरों की संख्या है. सभी मजदूरों को कार्य पर […]
कटिहार : शहर के डहेरिया स्थित सनबायो मैन्यूफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड पुराना जुट मिल को चालू कर दिया गया है . पर, सभी मजदूरों को कार्य पर नहीं रखा गया है. सिर्फ सौ से डेढ़ सौ मजदूरों से काम िलया जा रहा है. इस मिल में 650 मजदूरों की संख्या है. सभी मजदूरों को कार्य पर नहीं रखे जाने से अन्य मजदूरों में रोष है. मजदूरों की कमी के कारण प्रोडक्शन भी कम ही होता है. पुराना जुट मिल को चालू हुये लगभग पांच महीना गुजरने को है,
लेकिन मजदूरों की संख्या उतनी ही है. मजदूरों की संख्या बढ़ायी नहीं गयी है. वहीं इस मामले में मिल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. सभी मजदूरों को कार्य पर रखा जाये, इसके लिये न ही जनप्रतिनिधि और न ही जिला प्रशासन कोई पहल कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










