लड़की पीछा करना पड़ा महंगा धुनाई के बाद पुिलस को सौंपा
कटिहार : मनचलों का राह चलते लड़कियों पर फब्तियां कसना, उनका पीछा करना आम बात हो गयी है. अब मनचले लड़कियों के घर तक पहुंच रहे हैं. एक ऐसा ही मामला मंगलवार अग्रसेन भवन के समीप बिनोदपुर मुहल्ला में हुआ. 13 वर्षीया लड़की कई दिनों से मनचले की छेड़खानी से परेशान थी. उसने इसकी जानकारी […]
कटिहार : मनचलों का राह चलते लड़कियों पर फब्तियां कसना, उनका पीछा करना आम बात हो गयी है. अब मनचले लड़कियों के घर तक पहुंच रहे हैं. एक ऐसा ही मामला मंगलवार अग्रसेन भवन के समीप बिनोदपुर मुहल्ला में हुआ. 13 वर्षीया लड़की कई दिनों से मनचले की छेड़खानी से परेशान थी. उसने इसकी जानकारी पिता व घर के अन्य सदस्यों को दी. मंगलवार को उक्त लड़की पढ़ कर घर लौट रही थी. उसके पिता सहित अन्य परिजन घर के पास अग्रसेन भवन के पास खड़े थे.
उसी समय मनचला युवक फर्राटा मारता मोटरसाइकिल के साथ आया और लड़की के घर के समीप खड़ा हो गया. लड़के के अविभावक दूर से ही उस पर नजर रखे थे. इस बीच कई बार मनचले युवक ने लड़की को इशारा भी किया. इस बात को देख लड़की परिजन उक्त मनचले को धर दबोचे. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त युवक की जमकर धुनाई की और नगर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस आरोपी युवक को थाने लायी. समाचार लिखे जाने तक लिखित शिकायत नहीं की किये जाने से प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










