ट्रेन में आपराधिक घटना होने पर जिम्मेवार होंगे स्कॉट पार्टी
कटिहार : ट्रेन में अपराधिक घटना घटने के बाद उसमें तैनात स्कॉट पार्टी की खैर नहीं. उक्त बातें सोमवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी उमाशंकर प्रसाद ने कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एसआरपी कार्यालय में कहीं. उन्होंने कहा कि जिस ट्रेन में घटना घटेगी उसमें तैनात स्कॉट पार्टी उक्त घटना के जिम्मेवार होंगे और […]
कटिहार : ट्रेन में अपराधिक घटना घटने के बाद उसमें तैनात स्कॉट पार्टी की खैर नहीं. उक्त बातें सोमवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी उमाशंकर प्रसाद ने कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एसआरपी कार्यालय में कहीं. उन्होंने कहा कि जिस ट्रेन में घटना घटेगी उसमें तैनात स्कॉट पार्टी उक्त घटना के जिम्मेवार होंगे और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. कटिहार रेल थाना अंतर्गत आने वाले सभी जीआरपी के पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ट्रेनों में हुए अापराधिक घटना व थाना क्षेत्र के घटनाओं पर अंकुश लगाने का कार्य क्षेत्र के अधिकारियों की होगी. वह भी कार्रवाई के लिए तैनात रहे.
एसआरपी ने सीधे तौर पर रेल क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी को कहा है कि अपराध पर हर हाल में अंकुश लगे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व कौताही बरदाश्त नही की जायेगी. एसआरपी श्री प्रसाद ने रेल थाना क्षेत्र के बीते माह की अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. उन्होंने जीआरपी थानाध्यक्ष को थाना में दर्ज अापराधिक कांड के निष्पादन में भी तेजी लाने का निर्देंश दिये. श्री प्रसाद ने बीते दिन पूर्व ट्रेनों में बढ़ती नशा खुरानी गिरोह पर पुलिस पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में तेजी लाये. स्टेशन परिसर या ट्रेन में जरा सा भी शक होने पर उसपर त्वरित कार्रवाई करें ताकि ट्रेनों में यात्री सुखद व सुरक्षित यात्रा कर सकें. उन्होंने शराब के तस्करी पर भी रेल पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. श्री प्रसाद ने कहा कि ट्रेनों में तैनात स्कॉट पार्टी के भरोसे हजारों यात्री सफर करते है आवश्यक है चुस्ती के साथ डयूटी करने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










