राधाकृष्ण यज्ञ में जुट रहे हैं श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

मनिहारी : मनिहारी गंगा तट पर माघी पूर्णिमा के मौके पर शुरू हुए राधाकृष्ण यज्ञ भक्ति माहौल में गुरुवार को भी जारी रहा. यज्ञ कमेटी अध्यक्ष सहदेव यादव और सचिव प्रमोद झा ने बताया कि गुरुवार रहने के कारण आज देवी-देवता की प्रतिमा का विसर्जन नहीं हुआ. उनलोगों ने बताया कि शुक्रवार को देवी-देवताओं की […]

विज्ञापन

मनिहारी : मनिहारी गंगा तट पर माघी पूर्णिमा के मौके पर शुरू हुए राधाकृष्ण यज्ञ भक्ति माहौल में गुरुवार को भी जारी रहा. यज्ञ कमेटी अध्यक्ष सहदेव यादव और सचिव प्रमोद झा ने बताया कि गुरुवार रहने के कारण आज देवी-देवता की प्रतिमा का विसर्जन नहीं हुआ. उनलोगों ने बताया कि शुक्रवार को देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन गंगा तट पर होगा. यज्ञ कमेटी की ओर से आयोजित मेला में काफी भीड़ देखी जा रही है

मनिहारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद ममता देवी ने यज्ञ स्थल पर पूजा-पाठ की. मुख्य पार्षद ने भव्य मेले का भी जायजा लिया. मनिहारी गंगा तट पर आयोजित यज्ञ और मेला को सफल बनाने के लिए कमेटी अध्यक्ष सहदेव यादव, सचिव प्रमोद झा, मेला प्रभारी दीपक देव, अंगद ठाकुर, गुलाब चौधरी, सुशील यादव, अनुज पासवान, जयप्रकाश मंडल, काजल मित्रा, कोषाध्यक्ष बंटी श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम यादव, विनोद गुप्ता, पंकज यादव, दुष्यंत चौधरी, मृगेंद्र चौधरी, मुकेश अग्रवाल, प्रकाश यादव, गुड्डू यादव, अरुण यादव, डबलू यादव, सौरभ सिंह, सुशील साह, जय प्रकाश पासवान, पवन झा, सुनील झा, अधिवक्ता प्रदूमन ओझा, मुकेश यादव, संजीव देव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन