चाचा के साथ मिल कर सुनियोजित ढंग से की हत्या

Updated:
विज्ञापन

मृतक सुनीता के भाई नकुल कुमार पिता दामोदार महलदार मरंगा जिला पूर्णिया : निवासी ने बताया कि पूर्व में भी पति विशदेव उसकी बहन को प्रताड़ित करता था. जिसे लेकर एक बार रौतारा तथा दूसरे बार नगर महिला थाना में विशदेव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था. घटना को लेकर सुनीता को उसके घर वाले […]

विज्ञापन

मृतक सुनीता के भाई नकुल कुमार पिता दामोदार महलदार मरंगा

जिला पूर्णिया : निवासी ने बताया कि पूर्व में भी पति विशदेव उसकी बहन को प्रताड़ित करता था. जिसे लेकर एक बार रौतारा तथा दूसरे बार नगर महिला थाना में विशदेव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था. घटना को लेकर सुनीता को उसके घर वाले उसे अपने साथ अपने घर लेकर चले गये थे. बीते छह माह पूर्व सुनीता के सास व ससुर ने सुनीता के मायके में पंचायत बिठाकर सुनीता को अपने साथ ससुराल लेकर गयी थी जहां कि उसकी हत्या ही कर दी.
मृतक के भाई ने कहा कि सुनीता अपने पति के साथ हरिहरपुर में रहती थी तो फिर घर से एक किलोमीटर दूर उसके चाचा के घर के समीप कामत से उसका शव किस प्रकार बरामद किया गया. मृतक के भाई ने बताया कि चाचा के साथ मिलकर पति विशदेव व उसके ससुराल वालों ने मिलकर सुनियोजित ढंग से हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की योजना में थे. घटना बाबत मृतक के भाई के बयान पर पति विशदेव, चाचा सहित अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया. वहीं मामले में रौतारा थानाध्यक्ष राकेश रमण ने कार्रवाई करते हुए अविलंब आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन