यूपी एलेवन ने कोलकता को 15 रन से हराया
कटिहार : मेजर आशुतोष क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन यूपी एलेवन व कोलकता टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में यूपी एलेवन टीम ने कोलकता को 15 रन से हरा दिया. यूपी एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. यूपी एलेवन की टीम निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट […]
कटिहार : मेजर आशुतोष क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन यूपी एलेवन व कोलकता टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में यूपी एलेवन टीम ने कोलकता को 15 रन से हरा दिया. यूपी एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. यूपी एलेवन की टीम निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 215 रन का स्कोर खड़ा किया. यूपी एलेवन की ओर से सर्वाधिक रन आश्वनि मंदानी ने 48, अंकुर लकमानी 46 तथा राहुल सिंह ने सर्वाधिक 40 रन अपने टीम के लिए बनाये.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकता की टीम प्रतिद्वंदी टीम की गेंदबाजी व चुस्त फिल्डिंग के कारण 200 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. कोलकता की ओर से सर्वाधिक रन बंटी विश्वास 44, सूरज सिंह ने 30 रनों की पारी खेलकर कोलकता के स्कोर 34 वें ओवर में 200 तक पहुंचा. वहीं मैन ऑफ द मैच यूपी एलेवन के शहबाज मिरजा को दिया गया.
मीरजाफर ने 44 रन देकर कोलकता के 4 विकेट झटके. कोलकता की ओर से मो नसीम ने 40 रन देकर 3 विकेट, प्रकाश सिंह 42 रन 3 विकेट, सौरभ पासवान ने 33 रन देकर यूपी एलेवन के दो विकेट लिये. अंपायरिंग मो शमशाद व सुमित प्रिय ने की तथा थर्ड अंपायर की भूमिका सुनील सिंह ने निभायी. उदघोषक में करण कुमार, बाबू खान वहीं मेजर आशुतोष के पदाधिकारी व सदस्य गण में अरूण यादव, अनिल मिश्रा, सुशील सिंह, संजीव सिंह, अनिल सिंह, किश्कू, नीरज सिंह, दीपक, स्कारर में दीपक जयसवाल सहित अन्य सदस्यों ने खेल के दौरान मैदान में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में मौजूद थे. वहीं मैदान दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरी पड़ी थी. गुरुवार को रांची मैकोन व बिहार एलेवन की बीच क्रिकेट मैच होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










