चाय की दुकान में घुसा ट्रैक्टर, बच्चा घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बारसोई : बारसोई-सालमारी पथ के शिवरामपुर चौक स्थित चायकी दुकान में मंगलवार की दोपहर मिट्टी लदा ट्रैक्टर घुस जाने से मो इतवार 8 वर्ष पिता मुर्शीद आलम घायल हो गया. घायल बच्चे को ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर […]
विज्ञापन
बारसोई : बारसोई-सालमारी पथ के शिवरामपुर चौक स्थित चायकी दुकान में मंगलवार की दोपहर मिट्टी लदा ट्रैक्टर घुस जाने से मो इतवार 8 वर्ष पिता मुर्शीद आलम घायल हो गया.
घायल बच्चे को ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. वहीं दुकानदार मो मुर्शीद आलम ने बताया कि दोपहर का समय था. मेरे दो बच्चे व उनके दो साथी दुकान में बैठे थे. दुकान में ग्राहक नहीं था.
इसी बीच सालमारी की ओर से आ रहा मिट्टी लदा ट्रैक्टर दुकान को तोड़ते हुए अंदर घुस गया. अन्य बच्चे को छोटी-मोटी खरोच आयी है. जबकि मो इतवार ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. डॉक्टरों ने इसकी स्थिति नाजुक बतायी है. ट्रैक्टर नौरंगा गांव का है व चालक शिवरामपुर गांव का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










