इशान किशन को देखने उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : क्रिकेट खेल का नाम लेते ही बड़े-बड़े खिलाड़ी का नाम जुबान पर आ जाता है. अपने पसंदीदा खिलाड़ी का मैच देखने के लिए सभी पहुुंच जाते हैं. मंगलवार को कुछ ऐसा हाल ही राजेंद्र स्टेडियम का था. क्रिकेट प्रेमियों को जैसे ही पता चला कि भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान इशान किशन […]

विज्ञापन
कटिहार : क्रिकेट खेल का नाम लेते ही बड़े-बड़े खिलाड़ी का नाम जुबान पर आ जाता है. अपने पसंदीदा खिलाड़ी का मैच देखने के लिए सभी पहुुंच जाते हैं. मंगलवार को कुछ ऐसा हाल ही राजेंद्र स्टेडियम का था. क्रिकेट प्रेमियों को जैसे ही पता चला कि भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान इशान किशन कटिहार मेजर आशुतोष क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार 11 की ओर से खेलने आ रहे हैं .
खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमी शहर के राजेंद्र स्टेडियम में पहुंचने लगे. मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. बिहार ऐलेवन की पहले फिल्डिंग हुई तो इशान किशन ने कीपिंग की, ज्योंहि बल्लेबाज के बल्ले को बॉल छकाती और उसे इशान किशन लपकते, स्टेडियम दर्शक की ताली से गूंज उठता था. संभवत: ईशान किशन का दबाब हो या फिर अन्य वजह टाटा जमशेदपुर की टीम 96 रन पर ही ऑल आउट हो गयी.
वहीं जब ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे तो तालियां गूंजने लगी. उसके छक्के व चौके पर तो मानों दर्शक झूम रहे थे.
बिहार एलेवन की टीम 14 ओवर में ही जीत गयी. सभी इशान किसन की झलक पाने को बेताब दिख रहे थे, कोई ऑटोग्राफ ले रहा था, तो कोई उनके साथ सेल्फी ले रहा था. इशान किसन की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन