ट्रक व पिकअप वैन के बीच टक्कर, दो जख्मी
ट्रक व पिकअप वैन के बीच टक्कर, दो जख्मी फोटो संख्या-31 कैप्सन-वाहनों की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ वाहन. प्रतिनिधि, कदवा सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी पथ अंतर्गत कदवा थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर शिवगंज मोड़ स्थित ट्रक और पिकअप वैन टक्कर में दो लोग बूरी तरह जख्मी हो गये. उक्त घटना सोमवार लगभग […]
ट्रक व पिकअप वैन के बीच टक्कर, दो जख्मी फोटो संख्या-31 कैप्सन-वाहनों की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ वाहन. प्रतिनिधि, कदवा सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी पथ अंतर्गत कदवा थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर शिवगंज मोड़ स्थित ट्रक और पिकअप वैन टक्कर में दो लोग बूरी तरह जख्मी हो गये. उक्त घटना सोमवार लगभग दस बजे की है. ट्रक पूर्णिया की ओर जा रहा था कि पीछे से एक पिकअप वैन ने धक्का मार दिया. फलस्वरूप पिकअप वैन के खलासी लाइन बाजार पूर्णिया निवासी मो शबलू (26) और इस पर सवार लाइन बाजार के मो सत्तार (50) बुरी तरह जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए दुर्गागंज स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है जहां चिकित्सक ने उक्त दोनों को बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक संख्या डब्ल्यूबी-65बी-7272 व पिकअप वैन संख्या बीआर-11सी-8476 है. कदवा पुलिस ने वाहनों को जब्त कर अनुसंधान जारी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










