जूनियर स्पोर्ट्स मिट का आयोजन
जूनियर स्पोर्ट्स मिट का आयोजन फोटो नं. 11 कैप्सन-कार्यक्रम में शामिल लोग प्रतिनिधि, फलकाबिहार जूनियर स्पोर्ट्स मिट तरंग 2016 के तहत फलका बीआरसी द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को बरेटा हाइस्कूल मैदान में किया गया. जिसमें प्रखंड के सभी सीआरसी के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने खेल दिखाये. इस आयोजन का उद्घाटन प्रखंड विकास […]
जूनियर स्पोर्ट्स मिट का आयोजन फोटो नं. 11 कैप्सन-कार्यक्रम में शामिल लोग प्रतिनिधि, फलकाबिहार जूनियर स्पोर्ट्स मिट तरंग 2016 के तहत फलका बीआरसी द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को बरेटा हाइस्कूल मैदान में किया गया. जिसमें प्रखंड के सभी सीआरसी के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने खेल दिखाये. इस आयोजन का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, डीपीओ अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस अवसर पर बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि खेल से बच्चों का सेहत बनता है. साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की ललक जगती है. खेल से जहां बच्चों में अनुशासन पैदा करती है. वहीं एक-दूसरे से जान पहचान बढ़ाती है. इस प्रतियोगिता में प्रखंउ के सभी विद्यालय के छात्र-छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया. खेल मैदान के दौरान 100 मीटर के दौड़ में बालक में रेफल किस्कू प्रथम स्थान पाया. जबकि बालिका वर्ग में ममता कुमारी ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी. वहीं 400 मीटर बालक दौड़ में प्रथम स्थान पर प्रकाश कुमार रहा जबकि बालिका दौड़ में काजल कुमारी प्रथम स्थान पर रही. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गिरियामा संकुल के बालकों ने बाजी मारी. कविता पाठ में साक्षी कुमारी प्रथम स्थान पर काबिज रही. जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में अजीत कुमार ने प्रथम स्थान पाकर इनाम का हकदार रहा. क्विज प्रतियोगिता में प्रतिमा कुमारी प्रथम स्थान पायी. जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में सीआरसी गोपालपट्टी ने बाजी मारी. वहीं प्रतियोगिता समापन के बाद अतिथियों ने चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से नवाजा गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरपी खलीलुर्रहमान, श्याम लाल पासवान, संतोष कुमार, सेवानिवृत्त शिखक मो रियाजउद्दीन, समन्वयक नीरज कुमार निरंजन, अमरदीप कुमार, राजेश कुमार उर्फ पप्पू, विरेंद्र कुमार, दिलीप केशरी, भास्कर कुमार, राहुल कुमार, शिक्षक राकेश कुमार, शेख इंसुल, मो सोहेल, करूपा भारती, मिथिलेश कुमार, शारीरिक शिक्षक बमबम बहादुर, कैलाश सिंह की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










